← वापस
इंदौर

100 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली, 13 दिन में पकड़े नकबजन; 3.20 लाख का माल बरामद

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
100 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली, 13 दिन में पकड़े नकबजन; 3.20 लाख का माल बरामद

राऊ के पलाश परिसर में फ्लैट से जेवर और नकदी चोरी का खुलासा, खंडवा से एक आरोपी पकड़ा, दूसरा इंदौर में गिरफ्तार

इंदौर। राऊ पुलिस ने पलाश परिसर स्थित फ्लैट में हुई नकबजनी का 13 दिन में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित करीब 3.20 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस अब उनसे शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

4 अगस्त को फ्लैट से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने घटनास्थल से लेकर उनके भागने के संभावित रास्तों तक लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से आरोपियों की पहचान हुई।

17 अगस्त को पुलिस ने खंडवा जिले के जलवा बुजुर्ग से रंजीत पिता लखन पवार (33) को गिरफ्तार किया। उसका साथी धर्मेंद्र पिता रामचंद्र पांचाल (44) इंदौर से पकड़ा गया। इनके कब्जे से सोने का नेकलेस, अन्य जेवर और नकदी बरामद हुई।

कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर डीसीपी नरेंद्र कुमार रावत, अतिरिक्त डीसीपी सुमित करकेटा और एसीपी निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में हुई। थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौड़ सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...