← वापस
इंदौर

मिट्टी के दीये खरीदकर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बढ़ाया कुम्हारों का हौसला  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
मिट्टी के दीये खरीदकर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बढ़ाया कुम्हारों का हौसला

 

सपरिवार पहुंचे बाजार, स्थानीय कारीगरों के हुनर और मेहनत को दिया सम्मान; स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील

इंदौर। दीपावली के पर्व पर स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सपरिवार मिट्टी के दीये खरीदे। उन्होंने बाजार पहुंचकर कुम्हारों और शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए दीयों की खरीदारी की और उनके परिश्रम एवं पारंपरिक हुनर को सम्मान दिया।

     इस अवसर पर मिश्रा ने कहा कि मिट्टी के दीये केवल दीपावली की सजावट का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककला की पहचान हैं। इन दीयों को खरीदकर हम उन कारीगरों की मेहनत का सम्मान करते हैं, जो पीढ़ियों से अपनी कला को जीवित रखे हुए हैं।

     उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस दीपावली स्थानीय कुम्हारों और शिल्पकारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये तथा स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ ही छोटे कारीगरों और उनके परिवारों को आर्थिक संबल भी मिलेगा।

   मिश्रा ने कहा कि 'वोकल फॉर लोकल' केवल नारा नहीं, बल्कि स्थानीय हुनर और रोजगार को आगे बढ़ाने का संकल्प है। त्योहार की खुशियां तभी सार्थक होंगी, जब हमारे घरों के साथ कारीगरों के घरों में भी खुशियों का दीप जलेगा।

खबरें और भी हैं...