← वापस
दमोह

12 को हटा में दिव्य दरबार,13 को दमोह पहुंचेंगे बागेश्वरधाम सरकार!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
12 को हटा में दिव्य दरबार,13 को दमोह पहुंचेंगे बागेश्वरधाम सरकार!

 

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत की तैयारी तेज, पॉलिटेक्निक मैदान में 90 मिनट रुकेंगे; रास्ते में कई जगह होगा स्वागत

दमोह। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू रथ यात्रा 12 और 13 अक्टूबर को दमोह जिले से गुजरेगी। यात्रा को लेकर बागेश्वरधाम शिष्य मंडल, दमोह और हटा के सदस्यों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजकों ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

   12 अक्टूबर को हटा में दिव्य दरबार

कार्यक्रम के अनुसार, 12 अक्टूबर शाम 7 बजे हटा में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गौरीशंकर मंदिर में दर्शन, बालाजी और भारत माता की आरती होगी। रात 8 बजे दद्दा कला मंच पर दिव्य दरबार और हनुमान चालीसा यज्ञ आयोजित किया जाएगा। इसके बाद आकाश पैलेस में भोजन, शिष्य मंडल और विशिष्टजनों से मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम होगा।

   वृक्षारोपण के बाद निकलेगी यात्रा

13 अक्टूबर सुबह 8 बजे आकाश पैलेस में वृक्षारोपण किया जाएगा। सुबह 8:30 बजे दद्दा कला मंच पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, हनुमान चालीसा पाठ और संकल्प शपथ के बाद यात्रा दमोह के लिए रवाना होगी। चंडी जी मंदिर में दर्शन और नवचंडी यज्ञ में सहभागिता के बाद यात्रा पटेरा, हिंडोरिया और समन्ना से होकर दमोह पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।

     पॉलिटेक्निक मैदान में 90 मिनट का पड़ाव

      दमोह के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करीब 90 मिनट रुकेंगे। यहां कार्यक्रम के बाद यात्रा गढ़ाकोटा होते हुए सागर जिले की ओर रवाना होगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...