← वापस
इंदौर

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को रफ्तार, 101 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र होगा हरियाली से आच्छादित

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को रफ्तार, 101 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र होगा हरियाली से आच्छादित
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को रफ्तार, 101 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र होगा हरियाली से आच्छादित
1 / 2

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने पौधारोपण स्थलों का किया निरीक्षण, तैयारियां समय पर पूरी करने के दिए निर्देश

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में चल रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत इंदौर में बड़े स्तर पर पौधारोपण की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने रविवार को देव गुराड़िया स्थित दतूनी पहाड़ी और गुलमर्ग परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना के पीछे प्रस्तावित पौधारोपण स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि दातूनी पहाड़ी क्षेत्र में नगर निगम और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से 83 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर व्यापक पौधारोपण किया जाएगा। वहीं, गुलमर्ग परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना के पीछे करीब 18 एकड़ भूमि पर भी हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

आयुक्त सिंघल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण से पहले भूमि समतलीकरण, गड्ढों की खुदाई, सिंचाई व्यवस्था, सुरक्षा के लिए फेंसिंग और पौधों के संरक्षण की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखरेख, सिंचाई और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकतम पौधे जीवित रहकर शहर की हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शांतिलाल यादव सहित निगम एवं वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...