← वापस
मध्यप्रदेश

'मंत्री का नाम लेकर' होटल में बवाल: जातिसूचक गालियां, मारपीट और तोड़फोड़ का VIDEO वायरल, मंत्री बोले- दोषी नहीं बचेंगे

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
'मंत्री का नाम लेकर' होटल में बवाल: जातिसूचक गालियां, मारपीट और तोड़फोड़ का VIDEO वायरल, मंत्री बोले- दोषी नहीं बचेंगे

दमोह। देहात थाना क्षेत्र के इमलाई गांव में राज्य मंत्री लखन पटेल के नाम की कथित धौंस दिखाकर जातिसूचक अभद्रता, मारपीट और होटल में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंत्री लखन पटेल ने स्वयं संज्ञान लेते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पीड़ित होटल संचालक जोगेंद्र अहिरवार के मुताबिक, अशोक पटेल सिगरेट लेने दुकान पर आया था। सिगरेट उपलब्ध नहीं होने पर उसने पहले गाली-गलौच की, फिर जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में अशोक पटेल अपने बेटों लोकेश, भानु और साथी चंद्रशेखर के साथ होटल पहुंचा, जहां तोड़फोड़ की गई और पीड़ित के बेटों शुभम व अंकित के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।

'मंत्री का नाम लेकर' होटल में बवाल: जातिसूचक गालियां, मारपीट और तोड़फोड़ का VIDEO वायरल, मंत्री बोले- दोषी नहीं बचेंगे - 2

देहात थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

इधर, मंत्री लखन पटेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि किसी भी समाज विशेष के खिलाफ जातिसूचक और अभद्र भाषा का प्रयोग पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...