← वापस
इंदौर

आईफोन झपटकर भागा, पुलिस को देख गिरा; पैर में चोट, मोबाइल बरामद  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
आईफोन झपटकर भागा, पुलिस को देख गिरा; पैर में चोट, मोबाइल बरामद

 

पूर्व जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार, छीना गया आईफोन-16 बरामद

इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में राहगीर से आईफोन-16 झपटकर फरार हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में आरोपी सड़क पर गिर गया और उसके पैर में चोट आई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

    पुलिस के अनुसार,रात में पैदल जा रहे व्यक्ति से बाइक सवार बदमाश मोबाइल झपटकर भाग निकला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। कैमरों की आगे-पीछे की गतिविधियों को खंगालने पर आरोपी का हुलिया और बाइक सामने आई।

    सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध के बंगाली सर्विस रोड के पास होने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया।

    पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल झपटने की वारदात कबूल की। उसके कब्जे से छीना गया आईफोन-16 बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में जिलाबदर रह चुका है। उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...