← वापस
इंदौर

आज इंदौर को मिलेगा नए जिला अस्पताल का तोहफा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
आज इंदौर को मिलेगा नए जिला अस्पताल का तोहफा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण

मंच सजा, अस्पताल परिसर चमका; डिवाइडर धुलवाए, स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर के नवनिर्मित जिला अस्पताल भवन का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पताल परिसर में सुबह से मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत की तैयारियां तेज़ रहीं।

आज इंदौर को मिलेगा नए जिला अस्पताल का तोहफा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण - 2

लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव हसानी ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि इमरजेंसी सेवाओं में तैनात कर्मचारियों को छोड़कर अपने-अपने क्षेत्रों के स्वास्थ्य कर्मचारी, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

आज इंदौर को मिलेगा नए जिला अस्पताल का तोहफा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण - 3

कार्यक्रम स्थल को आकर्षक बनाने के लिए अस्पताल परिसर और आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल के सामने स्थित डिवाइडर को पानी से धुलवाया गया, जबकि मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे परिसर में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

नए जिला अस्पताल के शुरू होने से इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

खबरें और भी हैं...