भारी बारिश के चलते भोपाल में स्कूलों की छुट्टी, नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आज अवकाश
भोपाल। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार, 10 अगस्त 2026 को भोपाल जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार भोपाल जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में यह अवकाश लागू रहेगा। इसमें एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं।
आदेश के मुताबिक नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 अगस्त को स्कूल नहीं लगेंगे। जिला प्रशासन ने यह निर्णय जिले में अत्यधिक वर्षा की स्थिति को देखते हुए लिया है।
हालांकि, शिक्षकों और विद्यालयीन कर्मचारियों के लिए अवकाश नहीं रहेगा। सभी शिक्षक एवं कर्मचारी अपने निर्धारित विद्यालयीन समय में स्कूल पहुंचकर कार्यालयीन कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश कलेक्टर के निर्देश पर जारी किया गया है।