← वापस
इंदौर

आजादी के जश्न से पहले इंदौर में ‘सेफ जोन’ ऑपरेशन, होटल-ढाबों से लेकर सड़कों तक पुलिस की पैनी नजर

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
आजादी के जश्न से पहले इंदौर में ‘सेफ जोन’ ऑपरेशन, होटल-ढाबों से लेकर सड़कों तक पुलिस की पैनी नजर

जोन-2 में सुरक्षा घेरा मजबूत; संदिग्धों की चेकिंग,हॉटस्पॉट पर निगरानी और वाहनों की जांच 

इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर इंदौर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए जोन-2 में ‘ऑपरेशन सेफ जोन’ शुरू किया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के तहत होटल, ढाबे,रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों की सघन चेकिंग की जा रही है।

आजादी के जश्न से पहले इंदौर में ‘सेफ जोन’ ऑपरेशन, होटल-ढाबों से लेकर सड़कों तक पुलिस की पैनी नजर - 3

   अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन तथा डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में पुलिस टीमें हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

      सड़कों पर भी बढ़ाई निगरानी

आजादी के जश्न से पहले इंदौर में ‘सेफ जोन’ ऑपरेशन, होटल-ढाबों से लेकर सड़कों तक पुलिस की पैनी नजर - 2

प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध वाहनों और वाहन चालकों की जांच के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है।

    पुलिस का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

   पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ‘सुरक्षित इंदौर-सशक्त इंदौर’ के संकल्प के साथ जोन-2 पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में जुटी है।

खबरें और भी हैं...