← वापस
इंदौर

आयुक्त क्षितिज सिंघल का ग्रीन मिशन: तालाब-नदी किनारे लगेंगे बांस, शहर की ग्रीन बेल्ट में होगी गैप फिलिंग  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
आयुक्त क्षितिज सिंघल का ग्रीन मिशन: तालाब-नदी किनारे लगेंगे बांस, शहर की ग्रीन बेल्ट में होगी गैप फिलिंग

 

सिरपुर तालाब से राजीव गांधी चौराहे तक निरीक्षण, खाली स्थानों पर पौधारोपण और हरियाली बढ़ाने के दिए निर्देश

     इंदौर। शहर को अधिक हराभरा और पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने गुरुवार सुबह विभिन्न पौधारोपण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिरपुर तालाब, माणिकबाग रोड, चौइथराम मंडी क्षेत्र,राजीव गांधी चौराहा और नहर भंडारा सहित कई स्थानों का दौरा कर पौधारोपण कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

     निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने विशेष रूप से सिरपुर तालाब और नदी किनारों पर मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर बांस के पौधे लगाने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि बांस न केवल मिट्टी के क्षरण को रोकने में प्रभावी है,बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

     आयुक्त सिंघल ने अधिकारियों को रिंग रोड सहित शहर की सभी ग्रीन बेल्ट और डिवाइडरों के बीच खाली पड़े स्थानों पर पौधारोपण कर गैप फिलिंग करने के निर्देश दिए, ताकि हरित पट्टियों की निरंतरता बनी रहे और शहर की सुंदरता में बढ़ोतरी हो।

    इसके बाद उन्होंने चौइथराम मंडी,माणिकबाग स्थित देवी अहिल्या न्यू उद्यान में लगाए गए पौधों की स्थिति का निरीक्षण किया और जहां पौधों की कमी है,वहां नए पौधे लगाने के निर्देश दिए। राजीव गांधी चौराहा और नहर भंडारा क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए भी उन्होंने नदी किनारों पर बांस का रोपण प्राथमिकता से कराने को कहा।

      निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव,उद्यान अधिकारी शांतिलाल यादव सहित नगर निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...