← वापस
मध्यप्रदेश

आयुष्मान में 90 बड़े अस्पतालों पर शिकंजा, 24 घंटे का अल्टीमेटम

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
आयुष्मान में 90 बड़े अस्पतालों पर शिकंजा, 24 घंटे का अल्टीमेटम

आयुष्मान में 90 बड़े अस्पतालों पर शिकंजा, 24 घंटे का अल्टीमेटम

 इंदौर,भोपाल जबलपुर और ग्वालियर के अस्पतालों से मांगा एनएबीएच प्रमाणपत्र; नए मरीजों के इलाज पर रोक

भोपाल। आयुष्मान भारत योजना में स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश के चार बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के करीब 90 बड़े अस्पताल इस कार्रवाई के दायरे में आए हैं।

   स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स (एनएबीएच) का वैध एंट्री-लेवल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के लिए अंतिम 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय में जरूरी प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करने वाले अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत नए मरीजों को भर्ती कर इलाज देने की अनुमति नहीं होगी।

    नए मरीजों की भर्ती पर तत्काल रोक

जिन अस्पतालों के पास वैध एनएबीएच एंट्री-लेवल प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं है,वहां आयुष्मान योजना के तहत नए मरीजों की भर्ती और इलाज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का यह आदेश लागू हो चुका है।

     विभाग की कार्रवाई से निजी अस्पतालों में हड़कंप की स्थिति है। अब अस्पताल प्रबंधन को निर्धारित समय सीमा में प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा,अन्यथा आयुष्मान योजना के तहत नए मरीजों का उपचार प्रभावित होगा।

    स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को योजना के तहत इलाज की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के पालन से जोड़कर देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...