← वापस
इंदौर

बी-फार्मा छात्र निकला एमडी ड्रग्स गिरोह का सदस्य: क्राइम ब्रांच ने फरार पांचवें आरोपी को दबोचा

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
बी-फार्मा छात्र निकला एमडी ड्रग्स गिरोह का सदस्य: क्राइम ब्रांच ने फरार पांचवें आरोपी को दबोचा

इंदौर। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी है। एमडी ड्रग्स तस्करी के चर्चित मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी अरमान खान (23) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंदसौर निवासी आरोपी बी-फार्मा का छात्र है और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे दबोचा गया।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट के अपराध क्रमांक 97/2025 में इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 53.96 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक ब्रेज़ा कार जब्त की गई थी। बरामद सामग्री की कीमत करीब 10.40 लाख रुपये आंकी गई थी। जांच के दौरान अरमान की भूमिका सामने आने पर वह फरार हो गया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग दिए हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया जाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी। क्राइम ब्रांच के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 50 मामलों में 108 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 2.86 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...