← वापस
इंदौर

बैग लेकर अंधेरे में बैठा था युवक, तलाशी ली तो निकली एमडी ड्रग्स:

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
बैग लेकर अंधेरे में बैठा था युवक, तलाशी ली तो निकली एमडी ड्रग्स:

12 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार; कीमत 1.20 लाख रुपए

इंदौर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक युवक को 12 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

   पुलिस के अनुसार 11 अगस्त को क्राइम ब्रांच की टीम एमआर-10 पुल के नीचे टंट्या मामा भील टर्मिनल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे अंधेरे में एक युवक नीले रंग का पिठ्ठू बैग लेकर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पूछताछ की गई।

   पूछताछ में युवक ने अपना नामअमित वर्मा (26)निवासी सुखलिया,इंदौर बताया। तलाशी लेने पर बैग की बाहरी जेब में जिप लॉक वाली पारदर्शी पन्नी मिली,जिसमें 12 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी के पास इसे रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

पहले भी दर्ज हैं दो मामले

पुलिस के मुताबिक आरोपी 12वीं तक पढ़ा है और कटलरी का काम करता है। उसके खिलाफ पहले हीरानगर थाने में जुआ अधिनियम और एमजी रोड थाने में मारपीट, गाली-गलौज व धमकी सहित धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं।

57 मामलों में 121 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 57 मामलों में 121 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में एमडी ड्रग्स,गांजा, भांग,ब्राउन शुगर और कोकीन समेत करीब 3.15 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं...