← वापस
उज्जैन

बगलामुखी दर्शन से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत, उफनते नाले में बह गई कार  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
बगलामुखी दर्शन से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत, उफनते नाले में बह गई कार

 

आगर मालवा। नलखेड़ा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए ओडिशा के श्रद्धालुओं की कार मंदिर के पास उफनते बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

      जानकारी के अनुसार श्रद्धालु उज्जैन से टैक्सी किराये पर लेकर मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे। दर्शन के बाद लौटते समय मंदिर के पास बरसाती नाला तेज बारिश के कारण उफान पर था। इसी दौरान कार चालक ने नाला पार करने का प्रयास किया और तेज बहाव की चपेट में आने के बाद कार पानी में बह गई।

   हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार को नाले से बाहर निकाला, लेकिन उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी।

तेज बहाव के बीच नाला पार करने की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक ने तेज बहाव के बावजूद जल्दबाजी में नाला पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान कार पानी के तेज बहाव में फंस गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।

ओडिशा के रहने वाले थे सभी मृतक

एसपी दिलीप कुमार सोनी के मुताबिक हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हुई है। सभी मृतक ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। प्रशासन की टीम भी घटनाक्रम की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...