← वापस
धार

बाघ बचेंगे तो जंगल रहेंगे: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर धार में बच्चों को दिया संरक्षण का संदेश  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
बाघ बचेंगे तो जंगल रहेंगे: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर धार में बच्चों को दिया संरक्षण का संदेश

 

धार। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन मंडल धार ने जिले के विभिन्न वन परिक्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। वन मंडल अधिकारी विजयानंथम टी.आर. के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में स्कूली छात्र-छात्राओं को बाघ संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि वन्यजीवों की सुरक्षा में समाज की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। युवा पीढ़ी में प्रकृति के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वन विभाग ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों और आमजन में वन्यजीव संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा बाघों के संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाना है।

खबरें और भी हैं...