← वापस
इंदौर

भागीरथपुरा कांड: सड़क से कोर्ट तक लड़ाई, 4 अक्टूबर को पीड़ित परिवारों से मिलेंगे कांग्रेसी  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
भागीरथपुरा कांड: सड़क से कोर्ट तक लड़ाई, 4 अक्टूबर को पीड़ित परिवारों से मिलेंगे कांग्रेसी

 

इंदौर। भागीरथपुरा दूषित पेयजल त्रासदी को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर पीड़ित परिवारों की मांगों को लेकर मैदान में उतरने की तैयारी की है। भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों और कांग्रेस नेताओं की बैठक में तय किया गया कि न्याय की मांग को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। 

     बैठक में उचित मुआवजा, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन मांगों को लेकर 4 अक्टूबर को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की जाएगी। इसके बाद परिवारों की आवाज को प्रशासन और न्यायालय तक पहुंचाने की बात कही गई।

     भागीरथपुरा मामले में सामने आई न्यायिक जांच रिपोर्ट में जलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था में लंबे समय से चली आ रही कमियों, निगरानी की कमजोरी और पाइपलाइन बदलने की प्रक्रिया में देरी का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से बीमार मरीजों को 2 से 3 लाख रुपए मुआवजे की सिफारिश भी की गई है। 

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवारों की मांगों को लेकर सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। बैठक में कहा गया कि परिवारों को न्याय और उचित राहत मिलने तक इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा।

खबरें और भी हैं...