← वापस
भोपाल

भोपाल में हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस का शिकंजा: तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले अदनान बच्चा का निकाला जुलूस  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
भोपाल में हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस का शिकंजा: तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले अदनान बच्चा का निकाला जुलूस

 

भोपाल। राजधानी भोपाल में खुलेआम तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर अदनान बच्चा पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। देर रात सोशल मीडिया पर आरोपी का तलवार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद तलैया थाना पुलिस हरकत में आई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का उसी इलाके में जुलूस निकाला,जहां उसने हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बनाया था। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और हथियारों के दम पर दहशत फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    कोतवाली एसीपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले और आम लोगों में भय का वातावरण बनाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...