← वापस
इंदौर

बिहाड़िया की फार्म हाउस कॉलोनी में तेंदुआ, कैमरे में कैद हुआ मूवमेंट  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
बिहाड़िया की फार्म हाउस कॉलोनी में तेंदुआ, कैमरे में कैद हुआ मूवमेंट

 

28 एकड़ में बसी कॉलोनी में दहशत; वन विभाग की दो टीमें सक्रिय, रहवासियों से सतर्क रहने की अपील

 राजवाड़ा दर्पण इंदौर। शहर के ग्राम बिहाड़िया की फार्म विला कॉलोनी में तेंदुआ दिखाई देने से रहवासियों में दहशत फैल गई। कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों में तेंदुए का मूवमेंट कैद होने के बाद आसपास की कॉलोनियों में भी चिंता बढ़ गई। सूचना के बाद कई रहवासी घरों से बाहर निकल आए।

फार्म विला कॉलोनी करीब 28 एकड़ क्षेत्र में बसी है, जहां 25 से अधिक फार्म हाउस बने हुए हैं। कॉलोनी के आसपास जंगल और देवगुराड़िया क्षेत्र होने से वन विभाग तेंदुए की मौजूदगी की संभावना को गंभीरता से ले रहा है।

   बताया गया कि सोशल मीडिया पर 17 और 18 सितंबर के आसपास का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि वन विभाग के अनुसार वायरल वीडियो करीब पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। इसके बावजूद तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के कारण निगरानी बढ़ा दी गई है।

       वन विभाग की दो टीमें सक्रिय

इंदौर रेंज और रालामंडल की टीमें क्षेत्र में सक्रिय हैं। वन विभाग द्वारा तेंदुए के मूवमेंट की निगरानी की जा रही है। रेंजर संगीता ठाकुर ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी जुटाने पर यह करीब पांच दिन पुराना सामने आया है,लेकिन वीडियो में तेंदुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसलिए दोनों टीमें क्षेत्र में सक्रिय हैं।

   उन्होंने रहवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

खबरें और भी हैं...