← वापस
इंदौर

भंवरकुआं में काले पर्दे ने मचाई हलचल,‘कुछ बड़ा होने वाला है’   

राजवाड़ा दर्पण ब्यूरो
राजवाड़ा दर्पण ब्यूरो
भंवरकुआं में काले पर्दे ने मचाई हलचल,‘कुछ बड़ा होने वाला है’ 

 

इंदौर। भंवरकुआं क्षेत्र में सड़क किनारे लगे काले पर्दे पर लिखे संदेश ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। संदेश सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। मामला पुलिस तक पहुंचा तो भंवरकुआं पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

      जांच में सामने आया कि यह किसी घटना का संकेत नहीं, बल्कि नए कैफे के प्रचार के लिए किया गया पब्लिसिटी स्टंट था। पुलिस के अनुसार, नीमच निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्र में जगह किराए पर लेकर कैफे शुरू करने की तैयारी की है। उद्घाटन से पहले लोगों का ध्यान आकर्षित करने और सस्पेंस बनाने के लिए उसने काला पर्दा लगवाया था।

     मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पर्दा व बैनर हटवा दिया। पुलिस ने कैफे संचालक को सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति इस तरह का प्रचार करने और भ्रम की स्थिति पैदा करने पर सख्त हिदायत दी है। पुलिस के अनुसार मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जांच में मामला पब्लिसिटी स्टंट का सामने आया है। पुलिस ने तत्काल पर्दा हटवाकर संचालक को चेतावनी दी है।

खबरें और भी हैं...