← वापस
इंदौर

बिना नंबर बाइक रोकी,चेसिस नंबर से खुला एफआईआर का राज  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
बिना नंबर बाइक रोकी,चेसिस नंबर से खुला एफआईआर का राज

 

मृगनयनी चौराहे पर यातायात पुलिस की कार्रवाई; बाणगंगा थाने में 10 जून को दर्ज था मामला

इंदौर। मृगनयनी चौराहे पर यातायात पुलिस की जांच में बिना नंबर प्लेट चल रही मोटरसाइकिल पकड़ी गई। व्हील लॉक कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक रामसेवक मीना और टीम ने वाहन को रोका और चालक से दस्तावेज मांगे। चालक दस्तावेज लाने की बात कहकर मौके से चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।

     जांच में बाइक के आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं मिली। पुलिस ने चेसिस नंबर से वाहन की जानकारी खंगाली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बाइक के संबंध में बाणगंगा थाने में 10 जून 2026 को एफआईआर दर्ज होना पाया गया।

      पुलिस ने वाहन मालिक से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई। जांच में बाइक का पंजीयन क्रमांक MP 09 DS 1152 सामने आया। आवश्यक कार्रवाई के लिए वाहन को यातायात थाने में खड़ा कराया गया है।

कार्रवाई में उप निरीक्षक रामसेवक मीना, आरक्षक अभिषेक लोधी,गौरव और सैनिक सुनील की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...