← वापस
इंदौर

ब्रह्मकुमारी दीदी ने पोस्टमास्टर जनरल समेत अधिकारियों-कर्मचारियों को बांधी राखी, स्वस्थ जीवन अपनाने का दिया संदेश  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
ब्रह्मकुमारी दीदी ने पोस्टमास्टर जनरल समेत अधिकारियों-कर्मचारियों को बांधी राखी, स्वस्थ जीवन अपनाने का दिया संदेश  

इंदौर। रक्षाबंधन पर्व पर इंदौर जीपीओ में सामाजिक सरोकार से जुड़ा विशेष आयोजन हुआ। ब्रह्मकुमारी संस्था की दीदी ने पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र गौरव श्रीवास्तव सहित क्षेत्रीय कार्यालय और जीपीओ के अधिकारियों-कर्मचारियों व पोस्टमैन स्टाफ को राखी बांधी। कार्यक्रम में भाई-बहन के स्नेह के साथ नशामुक्त और स्वस्थ समाज का संदेश भी दिया गया।

   ब्रह्मकुमारी दीदी ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों से नशे से दूर रहने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। परिवार और समाज को स्वस्थ रखने के लिए युवाओं को भी नशे से दूर रखने की जरूरत है।

     पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। देशभर की बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने में डाक विभाग और पोस्टमैन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

   ब्रह्मकुमारी दीदी ने पोस्टमास्टर जनरल समेत अधिकारियों-कर्मचारियों को बांधी राखी, स्वस्थ जीवन अपनाने का दिया संदेश   - 2

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय एवं जीपीओ के अधिकारी-कर्मचारी और पोस्टमैन स्टाफ मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से भाई-बहन के स्नेह, सामाजिक समरसता और नशामुक्त जीवन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

खबरें और भी हैं...