← वापस
इंदौर

चोर मोबाइल लेकर बाइक से भागा, ट्रैफिक पुलिस ने चौराहे पर ही दबोचा  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
चोर मोबाइल लेकर बाइक से भागा, ट्रैफिक पुलिस ने चौराहे पर ही दबोचा

 

इंदौर। तीन इमली चौराहे पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों की सतर्कता से मोबाइल लेकर बाइक से भाग रहा युवक पकड़ा गया। घटना 4 सितंबर की है। यातायात व्यवस्था संभाल रहे एएसआई पंकज मंडलोई और आरक्षक 4602 शुभम को एक राहगीर के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। राहगीर ने बताया कि युवक उसका मोबाइल लेकर बाइक से भाग रहा है।

  पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए बाइक सवार का पीछा शुरू किया और तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि जिस बाइक से युवक भाग रहा था, उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।

   यातायात पुलिस ने युवक को पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भंवरकुआं थाने के सुपुर्द कर दिया। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से राहगीर का मोबाइल बरामद हो गया। पुलिस की इस सतर्कता की मौके पर मौजूद लोगों ने भी सराहना की।

खबरें और भी हैं...