← वापस
इंदौर

चार विधानसभा क्षेत्रों में नए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त, मतदाता सूची व चुनावी कार्यों की संभालेंगे जिम्मेदारी

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
चार विधानसभा क्षेत्रों में नए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त, मतदाता सूची व चुनावी कार्यों की संभालेंगे जिम्मेदारी

इंदौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1950 के तहत जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए नए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार विधानसभा क्षेत्र 203 देपालपुर के लिए चरणजीत सिंह हुडा,207 इंदौर-4 के लिए राहुल गुप्ता,210 राऊ के लिए लोकेन्द्र सिंह सरल तथा 211 सांवेर (अजा.) के लिए हरिशंकर विश्वकर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में फोटो निर्वाचक नामावली तैयार कराने, मतदाता फोटो पहचान-पत्र बनवाने, मतदान केंद्रों की जांच व संशोधन सहित निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...