← वापस
राष्ट्रीय

छात्रों को आंदोलन समाप्त करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
छात्रों को आंदोलन समाप्त करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल
 

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर दी गई एक सलाह के बाद वे सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। पहले छात्रों का समर्थन करने के बाद अचानक रुख बदलते हुए सलमान ने छात्रों से अपना प्रदर्शन समाप्त करने और घर लौटने की अपील की।
     इसके साथ ही उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को भी अनशन खत्म करने का सुझाव दिया। उनके इस बयान के सामने आते ही इंटरनेट पर उपयोगकर्ताओं और मशहूर हस्तियों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

पीएम के आश्वासन का हवाला देकर घर लौटने की सलाह 
     सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि देश में छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों से बेफिक्र रहने का आग्रह करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री के आश्वासन के बाद उन्हें पूरा भरोसा है कि पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसी आधार पर उन्होंने छात्रों को प्रदर्शन खत्म करने की सलाह दी। इतना ही नहीं, उन्होंने सोनम वांगचुक से भी भूख हड़ताल रोकने को कहा और मजाकिया लहजे में अपने घर से खाना भेजने तक की बात कह डाली। हालांकि, सलमान खान का यह अंदाज लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया।

यूजर्स और ध्रुव राठी ने सााधा निशाना, जमकर प्रतिक्रियाएं
     सलमान के इस पोस्ट के तुरंत बाद लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी सलमान के बयान पर तंज कसते हुए राजनीतिक दबाव की आशंका जताई। वहीं दूसरी ओर, आम उपयोगकर्ताओं ने भी सलमान खान को जमकर ट्रोल किया।
     कई लोगों ने कहा कि छात्र किसी आश्वासन से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी तय होने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से ही मानेंगे। कुछ उपयोगकर्ताओं ने सलमान की इस सलाह की तुलना उनकी फ्लॉप फिल्मों से कर दी, तो कइयों ने उनके बार-बार बदलते रुख पर सवाल उठाए। कुल मिलाकर, छात्रों को घर लौटने की नसीहत देना सलमान खान के लिए भारी पड़ता दिख रहा है।

खबरें और भी हैं...