← वापस
इंदौर

डीआरपी लाइन के सामने 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
डीआरपी लाइन के सामने 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक आरोपी को 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रॉन) के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत पुलिस ने करीब 5.20 लाख रुपए बताई है।

  पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को क्राइम ब्रांच की टीम नशे के कारोबार से जुड़े संदिग्धों की तलाश में डीआरपी लाइन अस्पताल के सामने शांतिपथ रोड पहुंची थी। यहां एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम फैजान पठान उर्फ बारीक, निवासी सदर बाजार, इंदौर बताया।

 तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ 0126/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

      पहले से दर्ज हैं 12 मामले

   पुलिस के मुताबिक फैजान पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में चोरी,लूट, हथियार और अन्य गंभीर धाराओं सहित 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाए गए हैं। आरोपी सातवीं तक पढ़ा है और इलेक्ट्रॉनिक हीटर बनाने का काम करता है।

    अब पुलिस आरोपी से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त, सप्लायर और उससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 62 मामलों में 127 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...