← वापस
मध्यप्रदेश

डिंडौरी में बारिश का अलर्ट: जलभराव और पुल-पुलियों से दूर रहें  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
डिंडौरी में बारिश का अलर्ट: जलभराव और पुल-पुलियों से दूर रहें

 

कलेक्टर की अपील- बच्चों को घर में रखें,आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को दें सूचना

डिंडौरी। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के बीच नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजु पवन भदौरिया ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने को कहा है।

     कलेक्टर ने कहा कि जिन पुल-पुलियों पर पानी का तेज बहाव हो रहा है, वहां से आवागमन करने का जोखिम न लें। पानी का बहाव कम दिखाई देने पर भी पुल-पुलिया पार करने से बचें। नदी, नालों और जलभराव वाले स्थानों पर बच्चों को विशेष रूप से जाने से रोकें।

      बारिश की स्थिति को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें और उन्हें नदी-नालों या पानी से भरे स्थानों के आसपास न जाने दें।

     प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव, पुल-पुलिया पर अधिक पानी का बहाव या अन्य आपात स्थिति दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा पुलिस को सूचना दें। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान प्रशासन का सहयोग करें।

     कलेक्टर ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी लोग प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और बारिश के दौरान पूरी सावधानी बरतें।

खबरें और भी हैं...