← वापस
दमोह

एफआईआर में नामजद आरोपी पुलिस अफसरों के साथ दिखा,उठे सवाल  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
एफआईआर में नामजद आरोपी पुलिस अफसरों के साथ दिखा,उठे सवाल

 

मारपीट के मामले में डाल सिंह लोधी की एसडीओपी-टीआई के साथ कथित मौजूदगी चर्चा में

दमोह/जबेरा। जबेरा थाना क्षेत्र के मारपीट के मामले में नामजद आरोपी डाल सिंह लोधी की पुलिस अधिकारियों के साथ कथित मौजूदगी सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। मामला तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर और जबेरा थाना प्रभारी रवींद्र बागरी के साथ उसकी मौजूदगी से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार एफआईआर क्रमांक 0153/2026 में डाल सिंह लोधी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज है। 27 मई की घटना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट के बाद धारा 118(2) भी जोड़ी गई।

बताया जा रहा है कि बच्चियों की तलाश के दौरान आरोपी की पुलिस अधिकारियों के साथ कथित मौजूदगी सामने आई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि नामजद आरोपी पुलिस टीम के बीच कैसे पहुंचा और उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

राजनीतिक संरक्षण की चर्चाएं भी हैं, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी से पक्ष जानने पर उन्होंने केवल “देखते हैं” कहा। अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर है।

खबरें और भी हैं...