← वापस
महाराष्ट्र

एमआईडीसी में नकली गुटखा फैक्टरी पर तड़के छापा, ₹1.23 करोड़ का माल जब्त; नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
एमआईडीसी में नकली गुटखा फैक्टरी पर तड़के छापा, ₹1.23 करोड़ का माल जब्त; नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

 

एफडीए और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, फैक्टरी सील; मुख्य आरोपी फरार, मकोका सहित कई धाराओं में केस दर्ज

अकोला महाराष्ट्र। अकोला के एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार तड़के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली गुटखा बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ। टीम ने मौके से तैयार माल, कच्चा माल, नामी कंपनियों के रैपर, पैकिंग सामग्री और मशीनरी सहित ₹1.23 करोड़ से अधिक का सामान जब्त कर फैक्टरी को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी अक्षय यादव (19), सिवनी निवासी राहुल करणासी (19) तथा एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया गया। मामले का मुख्य आरोपी अशोक शर्मा फरार है, जिसकी तलाश जारी है। फैक्टरी परिसर की मालिक पद्मिनी हिम्मत शिरेकर को भी आरोपी बनाया गया है। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

छापे में विमल समेत अन्य ब्रांडों के नाम से तैयार पान मसाला, सुगंधित तंबाकू, सुपारी, गुटखा प्रीमिक्स, कच्चा माल, पैकिंग रोल, हजारों खाली पाउच तथा पैकिंग, ग्राइंडिंग, स्क्रीनिंग और सीलिंग मशीनें बरामद हुईं। एफडीए अब यह पता लगा रही है कि नकली गुटखे की आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जा रही थी। कार्रवाई सहायक आयुक्त देवानंद वीर के नेतृत्व में एफडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

खबरें और भी हैं...