← वापस
दमोह

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से हासिल किए दो सरकारी टेंडर, ठेकेदार और फर्म पर EOW का शिकंजा!  

राजवाड़ा दर्पण ब्यूरो
राजवाड़ा दर्पण ब्यूरो
फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से हासिल किए दो सरकारी टेंडर, ठेकेदार और फर्म पर EOW का शिकंजा!

 

छतरपुर के नाम से बनाया कथित कूटरचित प्रमाण पत्र, निवाड़ी में टेंडर हासिल करने में किया इस्तेमाल; EOW ने दर्ज की FIR

दमोह। सरकारी ठेके हासिल करने के लिए कथित फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) सागर ने जांच के बाद दमोह निवासी ठेकेदार लखन लाल कुर्मी और उनकी फर्म जय मां अम्बे कंस्ट्रक्शन, सीतानगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

शिकायतकर्ता रोहित बरोलिया की शिकायत पर हुई जांच में खुलासा हुआ कि ठेकेदार ने कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड छतरपुर के नाम से हैंडपंप की गिरी हुई पाइपलाइन निकालने के कार्य का कथित कूटरचित अनुभव प्रमाण पत्र तैयार कराया था। आरोप है कि इसी प्रमाण पत्र को आधार बनाकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के खंड निवाड़ी में दो सरकारी टेंडर हासिल किए गए।

EOW की जांच में शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाने के बाद ठेकेदार और उनकी फर्म के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2), 336(2) और 340(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

जांच में खुल सकती है अन्य लोगों की भूमिका

मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद EOW ने विवेचना शुरू कर दी है। जांच एजेंसी का कहना है कि कथित फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कराने से लेकर उसके आधार पर टेंडर हासिल करने तक की पूरी प्रक्रिया की पड़ताल की जाएगी। विवेचना में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...