इंदौर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर इंदौर में कारोबार शुरू करने या मौजूदा व्यवसाय का विस्तार करने वालों के लिए कमर्शियल प्रॉपर्टी लेने का मौका आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत शहर के विभिन्न आवासीय परिसरों में उपलब्ध फ्रीहोल्ड कमर्शियल दुकानों के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन बोली लगाकर दुकान प्राप्त करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदक स्वयं MPOnline पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी होने पर नजदीकी MPOnline कियोस्क की मदद भी ली जा सकती है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदक pmay-imc.mponline.gov.in पोर्टल पर जाकर Applicant's Login के माध्यम से नई प्रोफाइल बनाएंगे। मोबाइल पर एसएमएस से प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद बैंक खाता सत्यापित करना होगा। इसके बाद दुकान का चयन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आवेदन शुल्क, पोर्टल शुल्क और ईएमडी राशि का ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य है। ई-टेंडर में ऑफर के माध्यम से आवेदन करने वाले आवेदकों को अपनी बोली भी ऑनलाइन सबमिट करनी होगी। बोली जमा होने के बाद ही आवेदन पूर्ण माना जाएगा।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि और समय तक आवेदन जमा करना जरूरी है। समय सीमा समाप्त होने के बाद ड्राफ्ट आवेदन और संबंधित दस्तावेज स्वत: विलोपित किए जा सकते हैं। ई-टेंडर की नियम-शर्तें, उपलब्ध दुकानों का विवरण और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी जारी क्यूआर कोड स्कैन कर प्राप्त की जा सकती है।
फ्रीहोल्ड दुकानों के जरिए कारोबारी अपने व्यवसाय के लिए स्थायी व्यावसायिक स्थान हासिल कर सकेंगे।