← वापस
इंदौर

गरबा पंडाल में 8 हजार लोगों ने फ्लैशलाइट जलाकर लिया जल संरक्षण का संकल्प!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
गरबा पंडाल में 8 हजार लोगों ने फ्लैशलाइट जलाकर लिया जल संरक्षण का संकल्प!

 

स्वच्छता के साथ जल बचाने का संदेश; महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिलाई शपथ, सफाईमित्रों की वेशभूषा में प्रतिभागियों ने किया गरबा

इंदौर। नर्मदा चौराहा स्थित सादगी गरबा पंडाल में रविवार को स्वच्छता के साथ जल संरक्षण का संदेश दिया गया। झोन 21 के वार्ड 81 में आयोजित जीरो वेस्ट गरबा महोत्सव में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जीतू जिराती और पूर्व पार्षद नीलेश चौधरी ने श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों से पानी की बर्बादी रोकने की अपील की। महापौर ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।

गरबा पंडाल में 8 हजार लोगों ने फ्लैशलाइट जलाकर लिया जल संरक्षण का संकल्प!

  - 2

आयोजन में गरबा प्रतिभागियों ने नगर निगम के सफाईमित्रों और सफाई दीदियों की वेशभूषा में स्वच्छता गीतों पर गरबा प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया। करीब 8 हजार दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर स्वच्छ इंदौर और ‘जल बचाओ, कल बचाओ’ अभियान के प्रति समर्थन जताया।

टीम बेसिक्स,झोन 21 के झोनल हेड ओम यादव और उनकी टीम ने नागरिकों को जीरो वेस्ट आयोजन तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। संदेश दिया गया कि इंदौर को स्वच्छता के साथ जल संरक्षण में भी अग्रणी बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है।

खबरें और भी हैं...