← वापस
इंदौर

गर्लफ्रेंड से विवाद का बदला: आधी रात महिला का स्कूटर फूंका,4 गिरफ्तार  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
गर्लफ्रेंड से विवाद का बदला: आधी रात महिला का स्कूटर फूंका,4 गिरफ्तार

 

इंदौर। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर आधी रात सुजुकी एक्सेस गाड़ी जलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी राज की गर्लफ्रेंड का कुछ दिन पहले फरियादिया से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में राज ने साथियों के साथ मिलकर गाड़ी जलाने की साजिश रची।

वारदात 1 अक्टूबर की रात करीब सवा दो बजे हुई। फरियादिया की सुजुकी एक्सेस घर के पास खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी में आग लगा दी। आग से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी सतीश के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को चार संदिग्धों की जानकारी मिली। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर राज, रजत, रमजान और एक नाबालिग की भूमिका सामने आई।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले अपनी सुजुकी एक्सेस से घटनास्थल की रेकी की और फिर मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। राज गाड़ी खरीदने-बेचने का काम करता है, जबकि रजत उसके यहां काम करता है। राज के खिलाफ पहले से लूट और मारपीट के मामले दर्ज बताए गए हैं।

    भुगतान की भी जांच: डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि वारदात के लिए आरोपियों को कितनी रकम दी गई और भुगतान किस माध्यम से हुआ।

खबरें और भी हैं...