← वापस
मध्यप्रदेश

हेलीकॉप्टर से कृष्णमृगों का रेस्क्यू, 2000 को सुरक्षित जंगलों में बसाने का लक्ष्य!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
हेलीकॉप्टर से कृष्णमृगों का रेस्क्यू, 2000 को सुरक्षित जंगलों में बसाने का लक्ष्य!

 

शाजापुर। किसानों की फसल बचाने और वन्यजीवों को सुरक्षित ठिकाना देने के लिए मध्यप्रदेश में अनूठा अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम रंथभंवर पहुंचकर *प्रोजेक्ट एंटीलोप ट्रांसलोकेशन* के दूसरे चरण का निरीक्षण किया। 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में 2000 कृष्णमृगों को सुरक्षित वन क्षेत्रों में स्थानांतरित करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री के अनुसार,अब तक 1236 से अधिक कृष्णमृगों और नीलगायों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। इसके लिए दक्षिण अफ्रीका की विशेषज्ञ टीम की मदद ली जा रही है। बोमा पद्धति और हेलीकॉप्टर की सहायता से वन्यजीवों को बिना चोट पहुंचाए पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्क्यू किए गए कृष्णमृगों को श्योपुर, गांधी सागर और रानी दुर्गावती रिजर्व फॉरेस्ट सहित निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है। परिवहन के लिए 11 ट्रकों की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान कल्याण के साथ प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...