← वापस
इंदौर

हेलमेट पहनकर निकला पूरा परिवार, यातायात निरीक्षक ने बच्ची को खिलौना देकर किया सम्मानित  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
हेलमेट पहनकर निकला पूरा परिवार, यातायात निरीक्षक ने बच्ची को खिलौना देकर किया सम्मानित

 

माता-पिता से सीख रही बच्ची की सुरक्षा की आदत, लक्ष्मी धारवे ने सड़क पर ही किया जिम्मेदार नागरिकों का उत्साहवर्धन

इंदौर। त्योहारों की रौनक के बीच इंदौर यातायात पुलिस केवल यातायात व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक करने की पहल भी कर रही है। इसी दौरान एक परिवार की जिम्मेदारी देखकर यातायात पुलिस ने ऐसा कदम उठाया, जो दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन गया।

   दरअसल,देर रात यातायात ड्यूटी के दौरान यातायात निरीक्षक लक्ष्मी धारवे की नजर दोपहिया वाहन से जा रहे एक परिवार पर पड़ी। वाहन पर पति-पत्नी के साथ उनकी छोटी बच्ची भी सवार थी। खास बात यह थी कि तीनों ने हेलमेट पहन रखा था। परिवार की इस सतर्कता को देखकर निरीक्षक धारवे ने उन्हें रुकवाया और उनके व्यवहार की सराहना की।

     उन्होंने वाहन चालक से पूछा कि परिवार के सभी सदस्यों को हेलमेट पहनने की प्रेरणा कहां से मिली? इस पर पिता ने जवाब दिया कि हेलमेट किसी चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की जान बचाने के लिए पहनते हैं। जब माता-पिता स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे, तभी बच्चे भी उनसे अच्छी आदतें सीखेंगे।

     परिवार की इस सोच से प्रभावित होकर निरीक्षक लक्ष्मी धारवे ने बच्ची को प्रोत्साहन स्वरूप खिलौना भेंट किया। साथ ही इंदौर यातायात पुलिस की ओर से परिवार का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...