शाम 7 बजे से गूंजेंगे माता के भजन, कैलाश विजयवर्गीय और कविता पाटीदार होंगे शामिल
इंदौर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शनिवार,17 अक्टूबर को हरसिद्धि माता मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या आयोजित होगी। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल बनाएंगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और विधायक गोलू शुक्ला शामिल होंगे। आयोजन विधायक गोलू शुक्ला और निखिल खानवलकर मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजन के निवेदक निखिल खानवलकर ने शहर के धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। नवरात्रि के पावन अवसर पर होने वाली इस भजन संध्या में मां भवानी की आराधना के साथ भक्तिमय प्रस्तुतियों का आनंद लिया जा सकेगा।