← वापस
इंदौर

इंदौर ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल: 7 निरीक्षकों के तबादले, बेटमा-देपालपुर और महू थाने बदले

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
इंदौर ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल: 7 निरीक्षकों के तबादले, बेटमा-देपालपुर और महू थाने बदले

इंदौर। इंदौर ग्रामीण पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेंद्र कुमार वर्मा ने आज आदेश जारी कर सात निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना की है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

  आदेश के अनुसार मीना कर्णावत को थाना बेटमा से थाना देपालपुर और रणजीत सिंह बघेल को थाना देपालपुर से थाना बेटमा भेजा गया है। वहीं राहुल शर्मा को थाना महू से रक्षित केंद्र इंदौर ग्रामीण तथा रक्षित केंद्र से पवन यादव को थाना महू की जिम्मेदारी दी गई है।

   इंदौर ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल: 7 निरीक्षकों के तबादले, बेटमा-देपालपुर और महू थाने बदले - 2

इसी तरह रक्षित केंद्र में पदस्थ शैलेन्द्र मुकाती को थाना चंद्रावतीगंज भेजा गया है। थाना हातोद में पदस्थ संगीता सोलंकी को रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि रक्षित केंद्र में पदस्थ कमलेश कुमार यादव को थाना हातोद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

     पुलिस अधीक्षक के आदेश में सभी निरीक्षकों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...