← वापस
इंदौर

इंदौर के खिलाड़ियों ने दतिया में दिखाया दम, 5 पदक जीतकर बढ़ाया शहर का मान  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
इंदौर के खिलाड़ियों ने दतिया में दिखाया दम, 5 पदक जीतकर बढ़ाया शहर का मान

 

थांग-था राज्य स्तरीय स्पर्धा में नैतिक और अक्षत ने जीते स्वर्ण पदक, वंश, प्रांजलि और माही को रजत

इंदौर। खेल युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश के सानिध्य एवं थांग-था मार्शल आर्ट्स मध्यप्रदेश के तत्वावधान में दतिया में आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय थांग-था मार्शल आर्ट्स स्पर्धा में इंदौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 पदक अपने नाम किए। 9 से 11 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 जिलों से करीब 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इंदौर जिला थांग-था संघ एवं एलेट स्पोर्ट्स अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। अंडर-14 वर्ग में नैतिक चौधरी ने 41 किलो वजन श्रेणी के फूनामा इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में अक्षत चौधरी ने 47 किलो वजन श्रेणी के फूनामा एमा इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। वंश राठौर ने 53 किलो वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं सीनियर वर्ग में प्रांजलि सरोदे और माही ने भी रजत पदक हासिल किए।

टीम के कोच अमय लश्करी हैं, जिन्हें इंदौर थांग-था मार्शल आर्ट्स संघ की कमान भी सौंपी गई है। प्रतियोगिता में दतिया कलेक्टर स्वप्निल जी. वानखेड़े मुख्य अतिथि रहे, जबकि पुलिस अधीक्षक खंडेलवाल विशिष्ट अतिथि थे। संचालन मध्यप्रदेश थांग-था संघ के सचिव शिवेंद्र परमार ने किया।

नि:शुल्क प्रशिक्षण से तैयार हो रहे खिलाड़ी

स्कूल शिक्षा विभाग की आगामी जिला स्तरीय थांग-था, फेंसिंग, कराते, कोशिकी एवं स्काई मार्शल आर्ट स्पर्धाओं को देखते हुए एलेट स्पोर्ट्स अकादमी ने महू स्थित श्रेयस स्कूल में नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें 15 स्कूलों के करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ियों का डीपीआई पंजीयन कर आगामी जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

   बालक वर्ग में नैतिक चौधरी, अक्षत चौधरी, वंश राठौर, हर्षल पंवार, तनिष भलावे, आदित्य वर्मा, प्रसून मिश्रा, चिराग सक्वार, विराट बोयात, प्रवीण चौहान, प्रतीक गोस्वामी, ध्रुव बघेल, अंश वर्मा, आदित्य हारुन, धीरज बघेल, अहम रावत, श्रेयांश यशोना, पृथ्वीराज यशोना, विहान राठौर और याशित वर्मा चयनित हुए हैं।

     बालिका वर्ग में दिशा राठौर, गायत्री राठौर, गीतांजलि, तेजस्विनी वर्मा, तृषा वर्मा, तनिष्का निनामा, सोनाक्षी पटेल, गुंजन जाट, हरसिद्धि राठौर, श्रेया ज़रिया, तनीषा मालवीय, करिश्मा राठौर, अल शिफा कुरैशी, कोमल गौर, उन्नति बासवे, भव्या विश्वकर्मा और कुनिका सक्वार शामिल हैं। खिलाड़ियों को ट्रेनर रोहित कौशल एवं राधिका पंचोले तथा कोच अमय लश्करी प्रशिक्षण दे रहे हैं। चयनित खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्राचार्य राजेंद्र पाटिल ने बधाई दी।

खबरें और भी हैं...