← वापस
इंदौर

इंदौर कलेक्टोरेट में प्रशासनिक फेरबदल: 27 कर्मचारियों की नई पदस्थापना,स्टेनो भी बदले  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
इंदौर कलेक्टोरेट में प्रशासनिक फेरबदल: 27 कर्मचारियों की नई पदस्थापना,स्टेनो भी बदले

 

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टोरेट और जिले की विभिन्न तहसीलों में कर्मचारियों की पदस्थापना के दो आदेश जारी किए हैं। 21 अगस्त को जारी दोनों आदेशों में सहायक ग्रेड-3, सहायक ग्रेड-2, तकनीकी सहायक, स्टेनोग्राफर और स्टेनोटायपिस्ट सहित कुल 27 कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश तत्काल प्रभावशील होंगे।

  पहले आदेश में अंजना मालवीय, सहायक ग्रेड-3 को तहसील डॉ. अंबेडकर नगर महू, राहुल शर्मा को तहसील देपालपुर, विनीता वर्मा को तहसील मल्हारगंज, सुलभा सलवी को तहसील कनाडिया तथा प्रियल सोनी को चरित्र सत्यापन शाखा के साथ सहायक आरटीआई शाखा एवं भू-अर्जन शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

   इसी तरह वंदना पिरोनिया को नागरिकता, एसडब्ल्यूबीएन एवं शहरी सीलिंग, विनिता हरसोलिया को तहसील सांवेर, आनंद देलवार को तहसील राऊ, सुरेन्द्र पटेल को तहसील खुडैल, आनंद माली को तहसील कनाडिया, पूजा गुप्ता को तहसील मल्हारगंज और पूनम गौड को तहसील जूनी इंदौर पदस्थ किया गया है।

   जितेन्द्र कुमार गौर को तहसील देपालपुर, हरिओंम डांगी को तहसील महू, नेहा ठाकुर को तहसील भिचौली हप्सी, अस्मिता सुखदेवे को तहसील हातोद,अर्जुन कुल्हारा को तहसील खुडैल, दिलीप सिसोदिया को तहसील सांवेर, मनीषा डोंगरे को तहसील राऊ, राजेश श्रीवास्तव को तहसील भिचौली हप्सी तथा जितेन्द्र बहरावत को तहसील हातोद भेजा गया है।

    वहीं राजेन्द्र शर्मा,तकनीकी सहायक को जिला स्थापना शाखा कलेक्टोरेट इंदौर और विभा चौहान, तकनीकी सहायक को तहसील जूनी इंदौर में पदस्थ किया गया है।

     दूसरे आदेश में स्टेनो संवर्ग में भी बदलाव किया गया है। राहुल जैन, स्टेनोग्राफर वर्ग-2 को निज सहायक कलेक्टर के पद पर यथावत रखा गया है। अंजना जोशी,स्टेनोग्राफर वर्ग-3 को स्टेनो, अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 103, स्वेच्छा जैन, स्टेनोटायपिस्ट को स्टेनो,अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक जी-11 तथा आकांक्षा मरकाम, स्टेनोटायपिस्ट को स्टेनो,अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 109 में पदस्थ किया गया है।

खबरें और भी हैं...