← वापस
इंदौर

इंदौर में 22 पटवारियों और 3 राजस्व निरीक्षकों की नई पदस्थापना  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
इंदौर में 22 पटवारियों और 3 राजस्व निरीक्षकों की नई पदस्थापना

 

अन्य जिलों से स्थानांतरण के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश, विभिन्न तहसीलों में मिली जिम्मेदारी

  इंदौर। जिले में राजस्व व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर आए 22 पटवारियों और 3 राजस्व निरीक्षकों की पदस्थापना कर दी गई है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुधवार को दोनों पदस्थापना आदेश जारी किए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

     भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार धार, विदिशा,हरदा, नीमच,बड़वानी, उज्जैन,देवास, रायसेन,अनूपपुर, सागर सहित अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर आए पटवारियों को जिले की अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ किया गया है।

  जूनी इंदौर में विनोद पटवारी और अतुल अनवकेर,जबकि कनाड़िया में अनुराग करोलिया और अमन सिंह राजावत को पदस्थ किया गया है। खुडैल में कपिल धायना और नितिन इजारदार, मल्हारगंज में टीना चौधरी,तथा हातोद में प्रकाश यादव और सुचिता खरे को जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ.अंबेडकरनगर (महू) में नेहा भकौरिया,प्रदीप शर्मा,प्रियंका सोलंकी,माधवी दास और राहुल चौधरी की पदस्थापना की गई है। देपालपुर में रोशन कुमार,वर्षा उपाध्याय,सुनील भास्कर,मौनिका नानेरिया और भगवती प्रसाद वर्मा,जबकि सांवेर में अंकिता दुबे और वीरेन्द्र विश्वकर्मा को पदस्थ किया गया है। पूनम भरतपुरे को भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ किया गया है।

      इसी क्रम में राजस्व निरीक्षकों के लिए जारी दूसरे आदेश में खरगोन से स्थानांतरित होकर आए सतीश पाटीदार को कनाड़िया तहसील तथा राहुल मुजाल्दे को देपालपुर तहसील का कार्य सौंपा गया है। वहीं झाबुआ से स्थानांतरित होकर आए रविन्द्र सिंह नरगेश को डॉ. अंबेडकरनगर (महू) में पदस्थ किया गया है।

    कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी दोनों आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कर्मचारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभावशील होगी।

खबरें और भी हैं...