राठौर समाज महिला मंडल की भव्य कांवड़ यात्रा में विधायक मालिनी गौड़ सहित समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल; डीजे-ढोल की थाप पर झूमे समाजजन
इंदौर। सावन की भक्ति और आस्था से रविवार को समाजवादी इंदिरा नगर क्षेत्र शिवमय हो गया। श्री सकल पंच राठौर समाज इंदौर के नेतृत्व में महिला मंडल ने मातृशक्ति कांवड़ यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में महिलाएं,युवा संगठन के कार्यकर्ता और समाजजन कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। डीजे और ढोल की थाप पर महिलाएं व समाजजन भक्ति में झूमते हुए आगे बढ़े।

कांवड़ यात्रा की शुरुआत समाजवादी इंदिरा नगर स्थित राठौर विद्या निकेतन से हुई। यात्रा एमओजी लाइन, क्लाथ मार्केट हॉस्पिटल, लाबरिया भैरू और राजमोहल्ला होते हुए पंचकुइया स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और समाज की उन्नति की कामना की।
यात्रा के स्वागत के लिए मार्ग में जगह-जगह मंच लगाए गए थे। समाजजनों और रहवासियों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। भक्ति गीतों और ढोल की थाप के बीच पूरा माहौल शिवमय नजर आया।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
यात्रा में विधायक मालिनी गौड़, संत दादू महाराज, एमआईसी मेंबर प्रिया डांगी,पार्षद हरप्रीत कौर लुथरा,जीतू राठौर, मीता रामबाबू राठौर, श्री सकल पंच राठौर समाज अध्यक्ष ललित राठौर, महेश राठौर, सोनू राठौर, गोविंद राठौर, विजय देवड़ा,राजू बाबा साहब, अशोक राठौर, हरीश राठौर, नितिन राठौर, मयंक दीप राठौर, चेतन राठौर,गगन राठौर सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।
युवा संगठन ने संभाली जिम्मेदारी
युवा संगठन: अध्यक्ष लक्की राठौर हर्ष, नीलांशु,ऋतिक, अथर्व, आयुष सहित सभी कार्यकर्ता यात्रा में सक्रिय रहे।

मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी
महिला मंडल: संगीता देवड़ा, मंजू बोड़ाना, हेमलता राठौर, प्रेमलता राठौर, संगीता राठौर, कांता राठौर, कावेरी राठौर, सीता राठौर, स्वाति राठौर,लता राठौर,ब्रजबाला राठौर,नीतू राठौर, रीता राठौर, मोनिका राठौर, मनीषा राठौर, डिंपल राठौर, रंजीता राठौर, सलोनी राठौर, ज्योति राठौर, रीना राठौर, प्रियंका राठौर, सपना,आरती देवड़ा, शकुंतला राठौर, उषा राठौर, कोमल राठौर, अनीता राठौर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुई।
यात्रा में समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा ने सावन की भक्ति, सामाजिक एकजुटता और मातृशक्ति की सहभागिता का संदेश दिया।