← वापस
इंदौर

इंदौर में हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी: 4 देसी पिस्टल,कारतूस के साथ 2 तस्कर दबोचे, शहर में सप्लाई की थी तैयारी

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
इंदौर में हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी: 4 देसी पिस्टल,कारतूस के साथ 2 तस्कर दबोचे, शहर में सप्लाई की थी तैयारी

क्राइम ब्रांच की घेराबंदी में स्विफ्ट कार से बरामद हुए अवैध हथियार, कार और मोबाइल भी जब्त; नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

इंदौर। शहर में अवैध हथियारों की सप्लाई से पहले ही क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से चार देसी पिस्टल,चार जिंदा कारतूस,एक मारुति स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी शहर में हथियारों की खरीदी-बिक्री और सप्लाई की तैयारी में थे।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने रिजनल पार्क रोड स्थित वृंदावन गार्डन के सामने घेराबंदी कर स्विफ्ट कार (एमपी-09-आर-3234) में बैठे दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में रखी थैली से चार देसी पिस्टल, उनकी मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
     गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुमास्ता नगर निवासी परसराम उर्फ परसिया श्रीवास्तव (51) और चंदननगर निवासी सोहेल उर्फ बलबली पटेल (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
    क्राइम ब्रांच अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था और इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...