कलेक्टर शिवम वर्मा ने प्रशासनिक कार्यसुविधा के लिए जारी किए आदेश; कई अधिकारियों को तहसील, कार्यपालिक दण्डाधिकारी और कलेक्टर कार्यालय की शाखाओं में पदस्थ किया
इंदौर। प्रशासनिक कार्यसुविधा और राजस्व कार्यों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 2 सितंबर को जारी आदेश के तहत कुल 21 राजस्व अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नए आदेश में अधिकारियों को विभिन्न तहसीलों के राजस्व न्यायालयीन एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी के कार्यों के साथ-साथ कलेक्टर कार्यालय की अलग-अलग शाखाओं में पदस्थ किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी
1. संगीता गोलिया, तहसीलदार — तहसीलदार, हातोद।
2. ओमप्रकाश चौरमा, तहसीलदार — सत्कार शाखा, कलेक्टर कार्यालय इंदौर।
3. संजय यादव, तहसीलदार — कार्यपालिक दण्डाधिकारी, तहसील जूनी इंदौर।
4. सपना शर्मा, तहसीलदार — सत्कार शाखा, कलेक्टर कार्यालय इंदौर।
5. अजय अहिरवाल, तहसीलदार — अपर तहसीलदार, तहसील भिचौली हप्सी।
6. सहदेव मोरे, तहसीलदार — तहसीलदार, देपालपुर।
7 श्वेता जमरा, तहसीलदार (कार्या. भू-संसाधन प्रबंधन) — जे.सी. शाखा, कलेक्टर कार्यालय इंदौर।
8. राकेश कुमार यादव, प्रभारी तहसीलदार — अपर तहसीलदार, तहसील राऊ।
9. हर्षा वर्मा, नायब तहसीलदार — नायब तहसीलदार, तहसील राऊ।
10. नीरज प्रजापति, नायब तहसीलदार — नायब तहसीलदार, तहसील हातोद।
11. आनंद जायसवाल, नायब तहसीलदार — नायब तहसीलदार, तहसील देपालपुर।
12. विजेन्द्र सिंह कटारे, नायब तहसीलदार — कार्यपालिक दण्डाधिकारी, तहसील जूनी इंदौर।
13. प्रियंका जैन, नायब तहसीलदार (कार्या. भू-संसाधन प्रबंधन) — खाद्य एवं औषधि प्रशासन शाखा, कलेक्टर कार्यालय इंदौर।
14. सुबोध टेनी, नायब तहसीलदार — भू-अर्जन शाखा, कलेक्टर कार्यालय इंदौर।
15. राकेश पगारे, नायब तहसीलदार — कार्यपालिक दण्डाधिकारी, तहसील हातोद।
16. दिवेश डोंगरे, नायब तहसीलदार — कार्यपालिक दण्डाधिकारी, तहसील भिचौली हप्सी।
17. जयनारायण गुप्ता, नायब तहसीलदार — खाद्य एवं औषधि प्रशासन शाखा, कलेक्टर कार्यालय इंदौर।
18. अखिलेश कुमार सरमंडल, नायब तहसीलदार — शिकायत शाखा, कलेक्टर कार्यालय इंदौर।
19. राजूलाल नामदेव, नायब तहसीलदार — नजूल/सीलिंग शाखा, कलेक्टर कार्यालय इंदौर।
20. योगेश सिंह राठौर, प्रभारी नायब तहसीलदार — भू-अभिलेख शाखा, कलेक्टर कार्यालय इंदौर।
21. सुधीर शर्मा, प्रभारी नायब तहसीलदार — स्थापना शाखा, कलेक्टर कार्यालय इंदौर।
राजस्व न्यायालय के लिए समय भी तय
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जो तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार राजस्व न्यायालय का कार्य संपादित कर रहे हैं, वे अनिवार्य रूप से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नियमित रूप से राजस्व न्यायालयीन कार्य करेंगे। किसी अधिकारी को कार्य से अनुपस्थित होने के लिए जिला कलेक्टर से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
इसके साथ ही राजस्व न्यायालय का कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रतिदिन की उपस्थिति आरसी एमएस के ई-पंचिंग मॉड्यूल के माध्यम से दर्ज की जाएगी।