← वापस
इंदौर

इंदौर में देसी मसाला रेस्टोरेंट का पंजीयन निलंबित, 23 नमूने जांच के लिए भेजे  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
इंदौर में देसी मसाला रेस्टोरेंट का पंजीयन निलंबित, 23 नमूने जांच के लिए भेजे

 

मानपुर में 25 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच, ट्रेजर आइलैंड के फूड कोर्ट में मिलीं सफाई संबंधी कमियां

इंदौर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता में लापरवाही पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। रेस कोर्स रोड स्थित सांची वीनस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के देसी मसाला रेस्टोरेंट का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, शहर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से 23 नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे हैं। मानपुर में चलित प्रयोगशाला से 25 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच भी की गई।

कमियां दूर नहीं कीं,पंजीयन निलंबित

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 11 सितंबर को देसी मसाला रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया था। कमियां मिलने पर सुधार सूचना पत्र जारी किया गया, लेकिन निर्धारित समय में संतोषजनक सुधार नहीं होने और जवाब में भी खामियां मिलने पर 15 अक्टूबर को पंजीयन निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में यहां खाद्य कारोबार नहीं किया जा सकेगा।

किराना दुकानों से मसाले,मिठाई और घी के नमूने

मानपुर की तीन किराना दुकानों से 10 नमूने लिए गए। गणेश नगर की दुग्ध डेयरियों से दूध, घी और पनीर के पांच नमूने तथा नौलखा के नेचुरल मेवा प्रतिष्ठान से बादाम और काजू के नमूने लिए गए। ट्रेजर आइलैंड मॉल के फूड कोर्ट स्थित सुरुचि फूड्स चटोरी से भी पांच नमूने संग्रहित किए गए। यहां साफ-सफाई में कमियां मिलने पर सुधार सूचना पत्र जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।

इंदौर में देसी मसाला रेस्टोरेंट का पंजीयन निलंबित, 23 नमूने जांच के लिए भेजे

  - 2

मिलावट पहचानने के तरीके बताए

मानपुर में हल्दी, मिर्च, धनिया, तेल सहित 25 खाद्य नमूनों की त्वरित जांच की गई। वहीं, विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मिलावट से बचाव, स्वच्छता और पैक्ड खाद्य पदार्थों के लेबल पढ़ने की जानकारी दी गई। विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...