339 वाहन गलत पार्किंग में मिले, मोबाइल पर बात करते 109 चालक पकड़े;177 ने तोड़ा वन-वे नियम
इंदौर। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने जागरूकता के साथ नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन और यातायात पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों और चौराहों पर गश्त तथा व्हील लॉक अभियान चलाया जा रहा है।
कार्रवाई में गलत पार्किंग के 339, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने के 109, यातायात संकेत तोड़ने के 113 और बिना लाइसेंस वाहन चलाने के 42 मामले सामने आए। अमानक नंबर प्लेट के 169, काली फिल्म के 28 और वन-वे उल्लंघन के 177 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई। अन्य उल्लंघनों पर भी कार्रवाई हुई।