← वापस
इंदौर

इंदौर-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत, स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर बढ़े  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
इंदौर-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत, स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर बढ़े

 

दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन नवंबर तक जारी रहेगा; समय, मार्ग और ठहराव में कोई बदलाव नहीं

इंदौर। मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इंदौर-मुंबई सेंट्रल के बीच चल रही दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरे एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। दोनों जोड़ी ट्रेनों का संचालन अब नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, ट्रेन नंबर 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन के फेरे 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं। इसी तरह 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन अब 6 सितंबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी।

वहीं ट्रेन नंबर 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 8 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। इसके वापसी मार्ग पर 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 7 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक संचालित होगी।

खबरें और भी हैं...