← वापस
इंदौर

जूनी इंदौर 'सीएम हेल्पलाइन' में आगे, जून की ग्रेडिंग में औसत अंक 74.47       

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
जूनी इंदौर 'सीएम हेल्पलाइन' में आगे, जून की ग्रेडिंग में औसत अंक 74.47     

 

नायब तहसीलदार परमार को 97.14 अंक के साथ पहला स्थान

  इंदौर। सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत जून 2026 माह की राजस्व विभाग ग्रेडिंग में जूनी इंदौर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जूनी इंदौर के नायब तहसीलदार अशोक परमार ने 100 में 97.14 अंक हासिल कर 'ए' ग्रेड प्राप्त की और जिले में शीर्ष स्थान पर रहे।

    20 जुलाई 2026 को जारी ग्रेडिंग रिपोर्ट में यह उपलब्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता, समयबद्धता और आवेदकों की संतुष्टि के आधार पर तैयार की गई है। राजस्व विभाग की इस ग्रेडिंग में जून माह के दौरान प्राप्त शिकायतों, 50 दिन से अधिक समय से लंबित मामलों, संतुष्टि के साथ बंद की गई शिकायतों, निम्न गुणवत्ता के साथ बंद किए गए प्रकरणों तथा नॉट अटेंडेड शिकायतों को आधार बनाया गया। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संतुष्टि के साथ बंद की गई शिकायतों को 60 प्रतिशत, 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों को 20 प्रतिशत, निम्न गुणवत्ता से बंद मामलों को 10 प्रतिशत तथा नॉट अटेंडेड शिकायतों को 10 प्रतिशत वेटेज दिया गया। इन्हीं मानकों के आधार पर सभी तहसीलों और राजस्व कार्यालयों का मूल्यांकन किया गया।

       किसको कितने अंक मिले 

    ग्रेडिंग में जूनी इंदौर की नायब तहसील ने 97.14 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद राऊ (धन्नड) ने 88.89 अंक, सांवेर ने 87.40 अंक, जूनी इंदौर मल्हारगंज ने 84.91 अंक, कनाड़िया-मिचोली हप्सी (कैलोद करताल) ने 81.93 अंक, सांवेर (शिप्रा) ने 81.37 अंक, मानपुर नायब तहसील ने 81.21 अंक तथा देपालपुर (बेटमा) ने 80.20 अंक प्राप्त कर ए ग्रेड हासिल की। बी ग्रेड में जूनी इंदौर की अपर तहसील को 78.00 अंक मिले। इसके अलावा देपालपुर (गौतमपुरा) ने 76.64 अंक, महू नायब तहसील ने 74.55 अंक, मिचोली हप्सी ने 73.81 अंक, हातोद ने 73.66 अंक, मल्हारगंज अतिरिक्त तहसील ने 72.61 अंक, सुहैल नायब तहसील ने 72.13 अंक, महू (सिमरोल) ने 70.78 अंक तथा मल्हारगंज नायब तहसील ने 70.00 अंक प्राप्त किए।

 कमजोर प्रदर्शन पर 'सी' ग्रेड कुछ तहसीलों का प्रदर्शन

अपेक्षाकृत कमजोर रहा और उन्हें सी ग्रेड मिली। इनमें सांवेर (ला. तह.) को 67.26 अंक, महू को 65.27 अंक, हातोद नायब तहसील को 62.16 अंक, देपालपुर को 60.76 अंक तथा देपालपुर नायब तहसील को 60.49 अंक प्राप्त हुए। पूरे जिले की समग्र ग्रेडिंग 74.47 अंक रही, जिससे इंदौर को बी ग्रेड प्राप्त हुई। यह स्कोर पूर्व दिवस के 72.21 अंकों की तुलना में 2.26 अंक अधिक रहा, जिससे जिले के कुल प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया गया। जून माह की इस ग्रेडिंग से स्पष्ट है कि शिकायतों के समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण में कुछ तहसीलों ने उल्लेखनीय कार्य किया, जबकि कई स्थानों पर अभी भी सुधार की आवश्यकता बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...