पहले दो दिन ग्रामीण, नगरीय व छावनी बोर्ड के कर्मचारियों की कक्षाएं, 14-15 अक्टूबर को नगर निगम कर्मियों को देंगे प्रशिक्षण
इंदौर। जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके द्वितीय चरण का मैदानी कार्य फरवरी 2027 में किया जाएगा। इससे पहले जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को 12 से 15 अक्टूबर तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 12 और 13 अक्टूबर को जिला मुख्यालय, ग्रामीण, नगरीय एवं छावनी बोर्ड के जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, 14 और 15 अक्टूबर को नगर निगम इंदौर के कर्मचारियों की कक्षाएं लगेंगी। प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक श्रीमती प्रेमा नायर और श्री सूरज दीपक बड़गे देंगे।
संभागीय योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के संयुक्त संचालक ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 से शाम 6:15 बजे तक प्रशासनिक संकुल, इंदौर के सभागार कक्ष क्रमांक 210 में होगा। अनुपस्थित रहने या प्रशिक्षण नहीं लेने पर संबंधित कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।