← वापस
मध्यप्रदेश

जन्मदिन पर मिला थाना प्रभारी बनने का तोहफा,कुर्सी संभालते ही बोलीं- चोरी-गुंडागर्दी नहीं चलेगी  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
जन्मदिन पर मिला थाना प्रभारी बनने का तोहफा,कुर्सी संभालते ही बोलीं- चोरी-गुंडागर्दी नहीं चलेगी

 

बुरहानपुर की दिपांशी बनीं एक दिन की थाना प्रभारी; पुलिसकर्मियों ने सैल्यूट कर किया स्वागत, अफसर बनने के लिए किया प्रेरित

   बुरहानपुर। ग्राम बहादरपुर की दिपांशी विनोद लोंढे ने अपना जन्मदिन कुछ इस अंदाज में मनाया कि यह दिन उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। दिपांशी को एक दिन के लिए गणपति थाना प्रभारी बनने का मौका मिला। पुलिस की गाड़ी से थाने पहुंचीं दिपांशी का थाना प्रभारी कमल सिंह पवार ने सैल्यूट कर स्वागत किया और उन्हें थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठाया।

   कुर्सी संभालते ही दिपांशी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने उत्साह के साथ कहा कि उनके क्षेत्र में चोरी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी। दिपांशी के इस अंदाज पर पुलिसकर्मियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

     थाना प्रभारी कमल सिंह पवार ने दिपांशी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में पुलिस अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दिपांशी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें और आगे चलकर पुलिस सेवा में शामिल होकर माता-पिता का नाम रोशन करें।

    एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनने का यह अनुभव दिपांशी के लिए खास रहा। पुलिसकर्मियों के साथ समय बिताने और थाना प्रभारी की जिम्मेदारी को करीब से समझने का मौका मिलने से उनका उत्साह भी बढ़ा। परिवार और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मनाया गया यह जन्मदिन उनके जीवन की यादगार घटनाओं में शामिल हो गया।

खबरें और भी हैं...