← वापस
इंदौर

जनसुनवाई में पिघला प्रशासन का दिल: अनाथ बहनों की फीस माफ, दिव्यांग बच्चे और जरूरतमंद परिवार को मिली आर्थिक मदद

राजवाड़ा दर्पण ब्यूरो
राजवाड़ा दर्पण ब्यूरो
जनसुनवाई में पिघला प्रशासन का दिल: अनाथ बहनों की फीस माफ, दिव्यांग बच्चे और जरूरतमंद परिवार को मिली आर्थिक मदद

इंदौर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में संवेदनशील फैसले देखने को मिले। कलेक्टर शिवम वर्मा ने जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर तत्काल राहत देने के निर्देश दिए। माता-पिता को खो चुकी तीन बहनों की नानी ने आर्थिक तंगी के कारण स्कूल फीस जमा नहीं होने की बात रखी,जिस पर कलेक्टर ने फीस माफ कराने और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं,श्रवण यंत्र की बैटरी के लिए परेशान दिव्यांग बालक मिहिर चौहान को 18 हजार रुपए की सहायता स्वीकृत की गई। वात्सल्य योजना की राशि बंद होने से परेशान एक महिला के मामले में भी 24 हजार रुपए की आर्थिक मदद के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें संपत्ति, चिकित्सा सहायता, रोजगार और पारिवारिक विवाद से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे। सभी मामलों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

खबरें और भी हैं...