इंदौर। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने आमजन की 100 शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित,निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पारिवारिक व वैवाहिक विवाद, माता-पिता से प्रताड़ना, जमीन-मकान विवाद, अवैध कब्जा, वित्तीय धोखाधड़ी,महिला अपराध और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध निराकरण प्राथमिकता है। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू कराई गई, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने सुनी 100 फरियादें,
राजवाड़ा दर्पण ब्यूरो